सुपौल, अक्टूबर 24 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के महेशपुर कदम चौक के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपू को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपू पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एनएच-106 की है। बताया जा रहा है कि बसहा पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी अर्जुन शर्मा (55) और वार्ड नंबर 8 निवासी रमेश सादा (45) अन्य मजदूरों के साथ टेंपू से ट्रेन पकड़ने के लिए राघोपुर जा रहे थे। सभी पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही उनका टेंपू महेशपुर कदम चौक के पास पहुंचा, राघोपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने आमने-सामने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम हादसे में अर्जुन शर्मा और रमेश सादा पूरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए पि...