Supaul News: पिपरा : प्रखंड परिसर से हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत
सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को बीडीओ सदरुल हसन के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से लोगों में देश के प्रति एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कर्मियों, स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रगान गाकर हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। इस कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी मनीकान्त कुमार, राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ सुभाष चन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष किशोर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार, जेई विद्युत विभाग, जेई पीएचडी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.