सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता।स्कूटी पर हेलमेट लगाए पुलिस दीदी दिख जाएं तो छात्राओं को अब सुरक्षा का भरोसा होने लगा है। शहर के स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर और बाजार के रास्तों पर अभया ब्रिगेड की लगातार मौजूदगी ने छात्राओं के मन में बसे डर को कम किया है। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ पुलिस दीदियां महिलाओं और छात्राओं से संवाद भी कर रही हैं। इससे जरूरत पड़ने पर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाने में उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सहजता महसूस हो रही है। एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में अभया ब्रिगेड की पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त में लगाया गया है। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में पिंक स्कूटी से पुलिस दीदियां भ्रमण करती दिखीं। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास के अलावा छात्राओं के आने-जाने ...