सुपौल, नवम्बर 6 -- Supaul News: सरायगढ़ निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय वेशम में शुक्रवार को 22 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक चलने वाली पल्स पोलियों कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीडीओ अच्युतानंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ अच्युतानंद ने कहा कि सुपौल जिला नियमित टीकाकरण कार्य में बिहार में नंबर वन स्थान पर है। साथ ही सपौल जिला पिछले 6 महीने से नंबर वन स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी पल्स पोलियो अभियान 22 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक चलेगा। जिसमें 28 हजार 647 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, पांच दिनों तक घर-घर पहुंचेंगी टीमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पलियो ड्रॉप पिलाना है। उन्होंने कहा कि इसके ...