सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: सुपौल/जदिया हिन्दुस्तान टीम नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। वहीं मंदिरों के पट खुलते ही अलसुबह से माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जिला मुख्यालय स्थित निराला नगर, रेलवे मालगोदाम, गांधी मैदान समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।इधर, जदिया के शनिवार को कोरिया पट्टी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर एवं सर्वहारा दुर्गा मंदिर ,परसागढी ,हरिनाहा और फुलकहा में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांशतः महिलाओं ने पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में उमड़ी भीड़ से माहौल जहां भक्तिमय बनने लगा है वहीं सड़कों पर आवाजाही ने भी रफ्तार पकड़ ली है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बेलवरण से आमंत्रण, मां का...