सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: सरायगढ़ निज संवाददाता डीएम और सीएस बाबू साहब झा के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल सरायगढ़ को गुरुवार को बीडीओ अच्युतानंद, सीओ कुणाल गौरव, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.चंद्रभूषण मंडल, भपटियाही थाना के एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव,गजेंद्र कुमार ने छापेमारी अभियान चलाकर 7 कमरे को सील किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। जिसका जांच किया गया तो अस्पताल में दो मरीज पाया गया। और ऑपरेशन से संबंधित सामग्री मिला। अस्पताल में दवा भी रखा गया था। औषधि निरीक्षक सुपौल द्वारा दवा को जप्त कर दवा का सैंपल लिया गया। उन्होंने बताया कि न्यू ग्लोबल हॉस्पिटल के कुल 7 कमरे को सील कर दिया गया है। बीडीओ ...