Supaul News: नेपाल के नए भंसार नियमों से सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी परेशानी
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता भारत-नेपाल के बीच सदियों से कायम बेटी-रोटी के रिश्तों और सहज आवागमन पर नेपाल सरकार की नई भंसार (कस्टम) व्यवस्था को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बहस तेज हो गई है। नेपाल सरकार के 29 मई 2026 के बजट सत्र के बाद लागू की गई नई व्यवस्था के तहत भारतीय निजी वाहनों के नेपाल प्रवेश पर दैनिक शुल्क, ऑनलाइन पंजीकरण और वापसी के समय अनिवार्य एग्जिट की प्रक्रिया ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर सुपौल जिले के भीमनगर, वीरपुर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों के वैसे लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिनका व्यापार, रोजगार, शिक्षा, इलाज और पारिवारिक संबंधों के कारण नेपाल आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने भारतीय पर्यटकों के आवागमन पर किसी नए प्रतिबंध की खबरों को निराधार और भ्रामक बताया है। बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.