सुपौल, जुलाई 8 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि बसंतपुर प्रखंड स्थित बिशनपुर शिवराम चौक पर नाला निर्माण नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। भारी बारिश होने पर चौक पर पानी जमा हो जाता है।कई दिनों तक पानी जमा रहने से उसमें कचरा सड़ने लगता है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैलती रहती है। जिससे आने जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी होता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से नाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएच-91 के निर्माण के बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल जाने से राहगीरों एवं वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।...