सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ सिमराही बाजार के विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि सिमराही के लोग पारंपरिक रूप से गम्हरिया उपशाखा नहर के 50 पुलिया के समीप छठ पर्व मनाते आए हैं। हालांकि, वर्तमान में कोसी मेन केनाल में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण नहर में पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे व्रतियों और स्थानीय लोगों के समक्ष छठ घाटों को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- Ara News: छठ घाट की सफाई के लिए स्वच्छता कर्मियों को निर्देश स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नहर के साथ-साथ सिमराही स्थित दो ...