Supaul News: नशामुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक वाहन रवाना
सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल,कार्यालय संवाददाता नशामुक्ति अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने नुक्कड़ नाटक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के महादलित टोलों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजनों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर नशामुक्त बिहार के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करना है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार सहित जिला जनसंपर्क कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.