सुपौल, अक्टूबर 10 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है। नवरात्रि को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। चहुंओर मां दुर्गा के भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं अब रविवार से चारों ओर दुर्गा सप्तशती के श्लोक भी गुंजायमान होने लगेंगे। इसको लेकर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंड क्षेत्रों में भी पूजा-पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में हैं। साथ ही मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इधर जिला मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में सुबह सात बजे कलश स्थापना की होगी। साथ ही रोजाना भोग और आरती का आयोजन भी होगा। इस बाबत बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष महेश देव ने बताया कि इस बार मैया की पूजा-अर्चना बेहद खास होगी। उन्होंने बताया कि रोजाना नियमित पूजा-अर्चना, भोग-...