सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता सदर प्रखंड के बाबा कपिलेश्वर मंदिर, बरुआरी परिसर में मंगलवार देर शाम बिहार पेंशनर समाज की बरुआरी, जगतपुर, बरैल एवं परसरमा-परसौनी शाखाओं की 36वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजनकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी अनिल कुमार सिंह ने पेंशनर समाज के सदस्यों को 36वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शाखा पांच गांवों के पेंशनरों के सहयोग से संचालित हो रही है। शाखा के सदस्य नियमित रूप से एकजुट होकर न केवल अपने संगठन से जुड़े ...