सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 183/26 के अभियुक्त घटहा गोविंदपुर वार्ड-9 निवासी मो तजलूम तथा थाना कांड संख्या 66/26 के अभियुक्त घटहा गोविंदपुर वार्ड-10 निवासी मो. हाशिम को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...