सुपौल, सितम्बर 12 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 7 निवासी सुमन कुमार और शिवराम मेहता के रूप में हुई है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि दोनों अभियुक्त भपटियाही थाना कांड संख्या 238/26 में नामजद हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : हत्या मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...