सुपौल, अक्टूबर 17 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस ने एस ड्राइव अभियान तहत पट्टी रतनसार गांव से न्यायालय के दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय में दर्ज केस मामले में फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी नारायण शर्मा सहित भिखारी शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने उक्त मामले में दोनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि एस ड्राइव अभियान के तहत न्यायलय के दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...