सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार शाम एसपी शरथ आरएस ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किशनपुर गोल चौक पहुंचकर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और क्षेत्र में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। एसपी के क्षेत्र भ्रमण से पुलिस महकमे में भी सतर्कता बढ़ गई है। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

हिंदी हिन्द...