सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता प्रखंड के किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड-11 निवासी एवं चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले हरे राम साह के बैंक खाते में अचानक 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये 78 पैसे का बैलेंस दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला 10 जुलाई का है। मिली जानकारी के अनुसार हरे राम साह दिव्यांग पेंशन के 1100 रुपये निकालने के लिए एक ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे। बैलेंस जांचने पर सीएसपी संचालक के स्क्रीन पर खाते में अरबों रुपये दिखाई दिए। इसकी जानकारी मिलने पर हरे राम साह भी हैरान रह गए और बिना निकासी किए लौट गए। यह भी पढ़ें- बाप-बेटे के बैंक खाते में 1500 करोड़ रुपये आए, कुछ देर में गायब भी हो गए; बिहार में गजब वाकया घटना की चर्चा पूरे बाजार में फैल गई। हालांकि करीब 24 घंटे बाद बैंक पहुंचने पर उन्हें...