सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता दीपावली की रोशनी के बीच जिले में मां काली की आराधना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों और मेले की रौनक ने भी लोगों को आकर्षित किया। जिला मुख्यालय के मलहद स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित रेलवे माल गोदाम, बीआरसी परिसर, मल्लिक चौक, कर्णपुर और सुखपुर समेत कई स्थानों पर मां काली की पूजा की गई। हालांकि सबसे अधिक श्रद्धालूओं की भीड़ मलहद स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में उमड़ी। मां काली के दर्शन, पूजा-अर्चना और बलि प्रदान के लिए सोमवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ओरमांझी में धूमधाम से मनी द...