सुपौल, नवम्बर 9 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। त्योहार की रौनक के बीच महंगाई ने आम लोगों की खुशियों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। महज एक सप्ताह में चीनी की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। 60 रुपये किलो मिलने वाली चीनी अब खुदरा बाजार में 70 रुपये किलो बिक रही है। अचानक बढ़े दाम से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। छठ महापर्व की तैयारी के बीच चीनी की कीमतों में हुई वृद्धि ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहार में मिठाई, पकवान और अन्य व्यंजन बनाने के लिए चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से त्योहार का खर्च भी बढ़ना तय है। आम लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई के कारण घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। आमदनी सीमित है, जबकि रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च लगातार बढ़ रहा ह...