सुपौल, जुलाई 22 -- Supaul News: ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिकअप, चालक फरार राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत स्थित भगता टोला वार्ड 12 में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गड्ढे में पलट गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुसार मृतक पैदल सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वैन (बीआर 11 जीजी 3849) ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया...