सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र की तेकुना पंचायत के वार्ड दो में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई अगलगी की घटना में पांच परिवारों की लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निकांड में घरों में रखा भूसा, पटुआ सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में बेचन कुशीयेत, सुभाष कुशीयेत, मोहन कुशीयेत, प्रभाष कुशीयेत और सोहन कुशीयेत शामिल हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अगलगी की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। इस संबंध में राजस्व अधिकारी (आरओ) रिया राज ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है। मामले की जानकारी लेने के लिए कर्मचारी...