सुपौल, नवम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल, रोशन कुमार सिंह जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कार्यक्रमों का संचालन हो रहा है। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने और नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल को विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में 19 प्रसूताओं और 65 शिशुओं की मौत हुई थी। जबकि 2024-25 में मातृ मृत्यु के 13 और शिशु मृत्यु के 49 मामले दर्ज किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मातृ मृत्यु के मामलों में बढ़ोतरी हुई और 38 प्रसूताओं की मौत हुई, जबकि 17 शिशुओं की जान गई। चालू वित्तीय वर...