सुपौल, जुलाई 16 -- Supaul News: करजाईन बाजार । एक संवाददाता रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड 11 में मंगलवार की देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, चांदी के आभूषण, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।सूचना पर डायल 112 की टीम एवं रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले देव सुंदरी देवी के घर में घुसे। उस समय वह अपनी बहन के साथ सो रही थीं। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये नकद, लगभग 17 भरी चांदी के गहने तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जिले के विभिन्न हिस्सों में नहीं रूक रही चोरी की घटनाएं सुबह बक्सा खुला देख परिवार को घटना की ...