सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता वीरपुर एसडीएम के रूप में विनय कुमार के पदस्थापन के एक माह से कुछ अधिक समय में ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की पहल अब जमीन पर दिखने लगी है। ट्रैफिक व्यवस्था, हाट-बाजार, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए उनके स्तर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम विनय कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित आधार सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर की कार्यप्रणाली, लोगों को दी जा रही सुविधाओं तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आधार सेंटर पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने कहा कि आधार से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले लोगों को अनावश्यक प...