सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: सुपौल। सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के प्रगति का जायजा लेने को लेकर शनिवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में डीडीसी के साथ जिला अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इस क्रम में पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की गई तथा इन योजनाओं के जन उपयोगी होने के संबंध में लोगों से बातचीत की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: ग्राम पंचायतों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोरस्थानीय लोगों का फीडबैक स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में लोगों द्वारा इन योजनाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई तथा इन योजनाओं के उपयोगी होने संबंधी बात भी कही गई। उप विकास आयुक्त के द्वारा योजनाओं की स्थिति का जायज...