सुपौल, नवम्बर 6 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां लोग काफी परेशान हैं वहीं दूसरी और चोरी करते चोर को पकड़ने के बाद सरपंच द्वारा पंचायत कर जूर्माना वसूली के बाद छोड़ दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत वार्ड 5 जोल्हनियां स्थित बिषहरी मंदिर से जुड़ी हुई हैं। जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात को एक चोर मंदिर में लगे लाउडस्पीकर की यूनिट और तीन मरकरी खोलकर भाग रहे थे की स्थानीय लोगों से चोर को पकड़ लिया। पकड़े गये चोर को रात-भर एक कमरे में बंद कर रखा और शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी स्थानीय सरपंच को दी गई जिसके बाद सरपंच मंदिर परिसर में पहुंच स्थानीय लोगों के साथ पंचायत कर चोर के पिता को बुलाया और जुर्माने के तौर पर एक तय राशि लेकर चोर को छोड़ दिया। ...