सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित सुखासन चौक पर सोमवार देर रात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए छत का चदरा उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से मोबाइल, प्रिंटर, नगदी सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सुखासन पंचायत के वार्ड 12 निवासी पवन कुमार चौधरी की सेंट्रल बैंक के समीप जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार रात अज्ञात चोर दुकान की छत पर चढ़ गए और चदरा हटाकर अंदर प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- सिटी एसपी ऑफिस के पास दुकान में फिर चोरी इसके बाद दुकान में रखे कीमती सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे पवन कुमार चौधरी ने छत का चदरा उखड़ा देखा।...