सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुल 70 आवेदन लिये गए। इस मौके पर डीडीसी इंद्रवीर कुमार, निदेशक एनईपी डीआरडीए अनित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो............31julysupp5...जनता दरबार में आवेदकों की समस्या सुनते डीएम-डीडीसी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...