सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता छह वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही वीरपुर की ऐतिहासिक मानसरोवर झील और पार्क परिसर के कायाकल्प की उम्मीद अब धरातल पर उतरती दिख रही है। एसडीएम विनय कुमार और सुपौल के डीएफओ आतिश कुमार की पहल पर झील एवं पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। गुरुवार को दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परिसर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित वन अधिकारियों से कार्यों की बिंदुवार जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। इस बाबत एसडीएम व डीएफओ ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्य योजना के अनुरूप पूरा हुआ तो नवंबर में मानसरोवर झील और पार्क परिसर को आम लोगों के लिए खोलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों को मनोरंजन के साथ पर्यटन का एक बे...