Supaul News: खेत में लगा ट्रांसफार्मर चोरी, दर्जनों किसानों की धान रोपाई प्रभावित
सुपौल, जुलाई 11 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि बलुआ थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड एक में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र के लगभग 50 से 60 किसानों की धान रोपाई प्रभावित हो गई है। ट्रांसफार्मर चोरी होने से कई हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई ठप पड़ गई है। इस बाबत वार्ड सदस्य मो रहमतुल्लाह ने बताया कि इन दिनों धान रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में खेतों की सिंचाई के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से किसानों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: फलका में छह माह से खराब है ट्रांसफार्मर, सिचाई में खर्च हो रहा अतिरिक्त राशि उन्होंने बताया कि जिस तरह से ट्रांसफार्मर की चोरी की गई है, वह हैरान करने वाली है, क्योंकि उसके ऊपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.