सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में ब्लू इकोनॉमी परियोजना की प्रारंभिक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की। इस क्रम में पीएचआईए फाउंडेशन की ओर से क्रियान्वित इस परियोजना के तहत अगले तीन वर्षों में जिले के सुपौल सदर और त्रिवेणीगंज प्रखंडों के एक हजार किसानों के साथ कार्य किया जाएगा। इनमें करीब सात सौ महिला किसान होंगीl परियोजना की विस्तृत जानकारी फाउंडेशन की विशेषज्ञ रिचा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य जिले की चौर भूमि के बेहतर प्रबंधन, मखाना उत्पादन में वृद्धि तथा महिलाओं को आजीविका के अवसरों से जोड़कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण करना है। इसके अंतर्गत मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से मखाना के विपणन की व्यवस्था ...