Supaul News: कोसी नदी का कटाव फिर हुआ तेज,दर्जनों परिवारों के घरों पर मंडराया खतरा
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: किशनपुर,एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने और घटने के बाद एक बार फिर मौजहा पंचायत के वार्ड 4 में कटाव तेज हो गया है। लगातार हो रहे कटाव से दर्जनों परिवारों के घरों पर खतरा मंडराने लगा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नदी की तेज धारा कटाव को लगातार बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा के तट पर बसे अमौर प्रखंड के दमराहा में शुरू हुआ भीषण कटाव कटाव की गंभीरता कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि कई घर नदी के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। यदि कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी कई परिवार बेघर हो सकते हैं। कटाव की जद में आने वाले लोगों में छेदी मुखिया, गुजन मुखिया, अशोक यादव सहित दर्जनों परिवार शामिल हैं। इन परिवारों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.