सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख काजल देवी ने की। बैठक में उर्वरक विक्रेताओं के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने उर्वरक बिक्री को लेकर सरकार और विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रखंड प्रमुख काजल देवी ने कहा कि किसानों को समय पर उचित दर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। छात्र नेता नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदार मनमाने तरीके से ...