सुपौल, नवम्बर 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की शिवपुरी पंचायत के वार्ड 4 स्थित बालू टोला में गुरुवार की रात सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जगरनाथ साह की पत्नी करिया देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार करिया देवी दीपावली और छठ पर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार शाम खरीदारी करने थरबिट्टा बाजार गई थीं। बाजार से पर्व का सामान लेकर रात करीब आठ बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान पूर्वी कोसी तटबंध पर थरिया गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाईक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी किशनपुर पहुंचाया गया...