Supaul News: करंट ने छीन ली शिक्षक की जिंदगी, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के वार्ड 9 में बुधवार को करंट लगने से 35 वर्षीय निजी शिक्षक श्रवण कुमार सागर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बुधवार को घर की छत की ढलाई का काम पूरा होने के बाद श्रवण कुमार घर में बिजली की खराबी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ललिता कुमारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में मौजूद परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.