Supaul News: एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में जेनरेटर सुविधा चालू, छात्राओं ने ली राहत की सांस
सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता वीरपुर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं को अब अंधेरे में पढ़ाई करने की विवशता नहीं रहेगी। अब बिजली कटने के साथ ही अनुमंडलीय अस्पताल के साथ-साथ एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में भी बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। दरअसल, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं की इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में वीरपुर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं अंधेरे में पढ़ने को मजबूर शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एसडीएम विनय कुमार ने इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह व्यवस्था चालू कराई है। इसको लेकर वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बुधवार को एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया और छात्राओं व विद्यालय के प्राचार्य राहुल कुमार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.