सुपौल, अगस्त 30 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में सुपौल उपशाखा एवं सहरसा उपशाखा नहर से निकलने वाले विभिन्न माइनर और भीसी अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसका सीधा असर किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। फसल के समय खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिपरा खुर्द, नारायणपुर, चांदपीपर, झिलाडुमरी सहित कई गांवों में छोटे-बड़े माइनर और भीसी का अस्तित्व धीरे-धीरे मिटता जा रहा है। किसानों का कहना है कि माइनर के दोनों किनारों की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाए जा रहे हैं। कई जगहों पर कूड़ा-कचरा भी फेंका जा रहा है। इससे जलनिकासी और सिंचाई का रास्ता बाधित हो रहा है। किसानों ने बताया कि हर साल खेती के दौरान सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण पान...