Supaul News: आंगनबाड़ी केंद्र के पास कचरे का अंबार, संक्रमण का खतरा
सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत गांव-मुहल्लों की सफाई के लिए पंचायत स्तर पर गीले और सूखे कचरे के उठाव की व्यवस्था है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंके जाने से कई जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल के समीप संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-34 के पास महीनों से कचरा जमा है। केंद्र में छोटे बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। आसपास पीएचसी परिसर और लोगों के घर भी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से दुर्गंध निकलने के साथ मच्छर व अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रास्ते में कचरा फेंकने से निकल रही दुर्गंध से हो रही परेशानी लोगों का कहना है कि इस मार्ग से अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों की आवाजाही होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.