Supaul News: आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय और मॉडल पैक्स का एसडीएम ने किया निरीक्षण
सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के रतनपुरा पंचायत में एसडीएम विनय कुमार ने सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30, मध्य विद्यालय और मॉडल पैक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों की व्यवस्था, बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति और पैक्स के प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ समय बिताया और अधिकारियों के साथ विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी किया। सबसे पहले एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मौजूद बच्चों के साथ काफी समय व्यतीत किया और उनसे बातचीत कर उनकी बौद्धिक क्षमता को परखा। बच्चों की गतिविधियों और आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार मेहता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.