सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: जदिया , निज संवाददाता एसएच 91 मुख्य मार्ग में ड्राइवर चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध मजदूर को रौंद दिया, घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही गिर कर मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात 8 बजे की है। बताया जाता है कि वह अपने घर लौट रहा था इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन के चपेटे में आ गया। मृतक की पहचान जदिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी 60 वर्षीय योगेन्द्र राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक कबाड़ी की दूकान में मजदुरी करता था। रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी वह अपने कार्य खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। तेज बारिश में भींगते हुए वह घर लौट ही रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के वह चपेटे में आ गया और सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके माथे में गंभीर चो...