सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की बड़कुरवा पंचायत के सिकयाही गांव स्थित वार्ड सात में घर में सो रही एक महिला को दो अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली महिला के दाएं पैर में लगी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। जख्मी महिला की पहचान बड़कुरवा पंचायत के सिकयाही वार्ड सात निवासी पप्पू यादव की पत्नी डेजी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: घर मे सो रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोलीघटना ...