Supaul News: अचानक लगाई ब्रेक से स्कूटी अनियंत्रित, सवार घायल
सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार को एनएच-327ई पर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गहरी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, सिकेन्द्र सादा किसी आवश्यक कार्य से स्कूटी पर सवार होकर निर्मली बाजार की ओर जा रहे थ। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के समीप किसी कारणवश उन्होंने अचानक स्कूटी में ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों ने आनन-फानन में घायल सिकेन्द्र सादा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.