नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अप्रैल के दूसरे हफ्ते में एक अहम ग्रह स्थिति बनने जा रही है, जिसका असर कई राशियों पर दिख सकता है। 9 अप्रैल 2026 को सूर्य और बृहस्पति के बीच एक खास तरह का संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। यह योग तब बनता है, जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से चौथे या दसवें स्थान पर होते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, ताकत और अहं का कारक है, वहीं बृहस्पति ज्ञान और समझ का। ऐसे में जब ये दोनों आमने-सामने आते हैं, तो कई बार सोच और फैसलों में टकराव बढ़ सकता है। इस योग का असर हर किसी पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। खासकर फैसले लेने में गलती होने की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है।आइए जानते हैं, किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है- मेष राशि-...