लखनऊ, अप्रैल 20 -- गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने दो जोड़ी (कुल 4) ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार के मुताबिक, इन ट्रेनों के चलने से खासतौर पर यूपी और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।रेलवे चलाएगा 4 समर स्पेशल ट्रेनें पहली ट्रेन 05064/05063 गोमती नगर-कोलकाता समर स्पेशल है, जो गोरखपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 22 और 29 अप्रैल 2026 को गोमती नगर से तथा 23 और 30 अप्रैल को कोलकाता से दो-दो फेरों में संचालित होगी। गोमती नगर से यह ट्रेन सुबह 08:40 बजे रवाना होकर गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए ...