नई दिल्ली, मई 3 -- देश के कई हिस्सों में इस साल गर्मी ने अप्रैल से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, जिसके चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कुछ राज्यों ने पहले से तय छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है, जबकि कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदलकर सुबह कर दिया गया है। आइए एक नजर डालते हैं अलग अलग में होने वाली गर्मियों की छुट्टियों के समय पर.दिल्ली में 50 दिन की लंबी छुट्टी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सरकारी और अधिकतर निजी स्कूल बंद रहेंगे। लगभग 50 दिनों के बाद 1 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलेंगे। लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए यह फैसला ...