सुल्तानपुर, सितम्बर 29 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। जिले में तेज हवा व बारिश के कारण क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व पोल चार दिन बाद भी शतप्रतिशत ठीक नही हो पाए। इससे विभिन्न ग्रामपंचायतों के सैकड़ो पुरवों की बिजली आपूर्ति 96 घंटे से प्रभावित है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से अंधेरे में रहने वाले ग्रामीण मोमवत्ती व टार्च की रोशनी में घरेलू कामकाज निपटा रहे है। इतना ही नहीं केरोसिन ऑयल बंद होने से डीजल के सहारे चिमनी जलाना पड़ रहा। जिले में बीते 24-25 सितम्बर की रात से तीन दिन तक लगातार बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे आवासीय मकान, फसल गिरने के बाद 26 उपकेन्द्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए है। विद्युत विभाग की ओर से कार्मिक व मशीनों को लगाकर टूटे पोल व क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य ज...