सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,संवाददाता।आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और मोतिगरपुर थाने के बेलहरी चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह व गोसाईगंज पुलिस ने टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र के छपरहवा, पठानीपुर, फतेहपुर संगत समेत गोमती नदी के किनारे जंगलों और अन्य स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बरामद करीब 800 किलोग्राम लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि अवैध शराब का सेवन न करें। यह जानलेवा साबित हो सकती है। कार्रवाई में प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह, आबकारी सिपाही विशाल कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...