सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 454 वाहनों का चालान किया गया, एक वाहन सीज हुआ और 5,40,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। यातायात प्रभारी और उनकी टीम ने शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा और अन्य व्यस्त स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले दुपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: नियमों की अनदेखी पर 1,238 वा...