सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। गोडवा मोड़ गेट के पास कटावां रोड के किनारे रविवार को 250 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजने के लिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। नगर कोतवाली पुलिस मोडवा मोड़ गेट के पास कटावां रोड के किनारे चेकिंग कर रही थी। इस बीच अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेद्ध के हारीपुर गांव निवासी त्रिभुवन कोरी पुत्र रामवृक्ष जा रहा था। जिसकी तलाशी पुलिस ने लिया तो युवक के पास से 250 ग्राम स्मैक मिला। युवक के पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ नगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी ...