Sultanpur News: 14 वाहनों के चालान, 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला
सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर। कस्बे के ब्लॉक चौराहे पर बुधवार शाम पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उपनिरीक्षक जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट समेत अन्य जरूरी नियमों की जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली रही। उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.